नई दिल्ली
क्या केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी की रैलियों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है? बीजेपी नेता अरुण जेटली ने आरोप लगाया है कि मोदी की रैलियों में जुटने वाली भारी भीड़ से कांग्रेस घबरा गई है, इसीलिए अब टैक्स लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से सरकार को भेजे गए एक लेटर के आधार पर यह आरोप लगाया है।
एक्साइज डिपार्टमेंट ने सरकार को एक लेटर लिखा था, जिसमें नरेंद्र मोदी की रैलियों पर टैक्स लगाए जाने का सुझाव दिया गया था। 12 फरवरी को एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से भेजे गए इस लेटर में सुझाव दिया गया था कि मोदी की रैलियों पर सर्विस टैक्स लगाया जाए।
अरुण जेटली का कहना है कि सरकार चाहती है कि नरेंद्र मोदी की रैलियों में कम भीड़ जुटे, इसलिए रैलियों पर टैक्स लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि राजस्व अर्जित करने के लिए मोदी की रैलियों पर टैक्स लगाने के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं बचा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें