सोमवार, फ़रवरी 24, 2014

45 की हुईं 'मैंने प्यार किया' गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टेलीविजन कलाकार भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी, 1969 को शाही पटवर्धन परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन इनके पिता हैं। भाग्यश्री ने अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टेली सीरियल 'कच्ची धूप' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मैंने प्यार किया' से की थी। यह पहली बार था जब भाग्यश्री और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने एक-दो फिल्में ही की और फिल्मी दुनिया को छोड़ घर बसा लिया। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी की है। इनके दो बच्चे हैं - अवन्तिका दासानी और अभिमन्यु दासानी। उन्होंने कुछेक भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। हाल ही में वह अपने पति के साथ मीडिया कंपनी चलाती हैं। आइए, बर्थडे के मौके पर देखते हैं भाग्यश्री की कुछ खास तस्वीरें।

कोई टिप्पणी नहीं: