मंगलवार, जनवरी 15, 2013

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। खजूरी खास में पड़ोसी युवक ने चाकू दिखा कर आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया। वारदात के समय पीड़ित की मां घर पर सो रही थी। पीड़ित के पिता दिल्ली से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर आरोपी अलीम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा परिवार के साथ खजूरी खास में रहती है। वह सरकारी स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। शुक्रवार को उसके पिता काम के सिलसिले में जयपुर गए थे। यह बात अलीम को पता चल गई। शुक्रवार देर रात वह दीवार फांदकर छात्रा के घर में घुस गया। पीड़ित और उसकी मां अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। अलीम छात्रा के कमरे में घुस गया और चाकू दिखा जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके फरार होने पर पीड़ित ने मां को आपबीती सुनाई। मां ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। रविवार को जब छात्रा के पिता घर पहुंचे, तो उन्हें मामले का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकयत की। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी अलीम को गिरफ्तार कर लिया गया।
युवती को अगवा कर एक माह तक रेप
एक निजी बैंक में कार्यरत युवक ने मदनगीर से बीस साल की युवती को अगवा कर एक महीने तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसे दिल्ली के अलावा वृंदावन के होटलों, गेस्ट हाउस व अन्य जगहों पर ले गया। तीन दिन पहले वह पीड़ित को हरियाणा में उसके घर के पास छोड़ गया। पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई, फिर मामला पुलिस में पहुंचा। हरियाणा पुलिस शनिवार को पीड़ित को लेकर दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने आई। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: