शुक्रवार, मार्च 11, 2011

क्या होती है सुनामी? क्यों लेकर आती है इतनी तबाही?

 जापान से आ रही तबाही की खबरों के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सुनामी से इतनी भयंकर तबाही क्यों मचती है? दरअसल सुनामी एक जापानी शब्द है जिसका मतलब है ष्बंदरगाह के पास की लहरष्। वो समुद्री लहर जो अपने साथ लाती है भयंकर तबाही। ये लहरें समुद्रतल के नीचे, धरती की ऊपरी सतह पर अचानक होने वाली तेज हलचल से पैदा होती हैं। ये लहरें बहुत लंबी और सैकड़ों किलोमीटर चैड़ी होती हैं। जब ये विशाल समुद्री लहरें किनारे के पास आती हैं, तो लहरों का निचला हिस्सा जमीन को छूने लगता है, तब इनकी गति कम हो जाती है, लेकिन ऊंचाई बढ़ जाती है। इन लहरों की गति 400 किलोमीटर प्रति घंटा और ऊंचाई 10 से 17 मीटर तक या उससे ज्यादा भी हो सकती है। ऐसी हालत में जब ये किनारे को टक्कर मारती हैं तो जानमाल की भीषण तबाही होती है। 2004 में हिंद महासागर में उठी सुनामी से 2 लाख 30 हजार लोग मारे गए थे। लेकिन जिस तरह वैज्ञानिक भूकंप के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकते, वैसे ही सुनामी के बारे में भी अंदाजा नहीं लगा सकते। धरती की जो प्लेट्स या परतें जहां-जहां मिलती हैं वहां के समुद्र में सूनामी का खतरा ज्यादा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: