शनिवार, मार्च 29, 2014

कल्याण पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

लखनऊ। एटा लोकसभा क्षेत्र में अपने पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। वे मारहरा कस्बे में काफिले के साथ गलियों से पैदल जा रहे थे। प्रशासन ने इसे बिना अनुमति का रोड शो मानकर कल्याण, राजवीर सिंह, पुत्रवधू पूर्व विधायक प्रेमलता समेत 14 भाजपाइयों को नामजद करते हुए 250 भाजपा समर्थकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।
मारहरा के थानाध्यक्ष हरी सिंह ने कल्याण सिंह, राजू भैया, उनकी पत्नी के अलावा गोल्डी, टीटू गुप्ता, गोपाल, अर्जुन वर्मा, मोहित वाष्र्णेय, धर्मवीर, मोहित वर्मा, आशीष साराभाई, रामअवतार, विजय शास्त्री, ओमप्रकाश के खिलाफ नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि एटा का पुलिस-प्रशासन सपा के इशारे पर चल रहा है। हमने कोई रोड शो नहीं किया, सिर्फ गलियों से होकर पैदल जा रहे थे। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हो गया। भाजपाइयों के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: