शनिवार, मार्च 29, 2014

बिग बी की पड़ोसन बनेंगी दीपिका, खरीदेंगी 50 करोड़ का बंगला!

मुंबई. अपना-अपना स्टारडम एन्जॉय करने के बाद सेटल हो चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों अपने घर रेनोवेट करवा रही हैं। वहीं, मौजूदा दौर की स्टार नायिका दीपिका पादुकोण अपने लिए मुंबई के परमानेंट ठिकाना खरीदने जा रही हैं।
 
फिलहाल, वे वर्ली में रहती हैं। फिल्मी गलियारों में ये बात कुछ समय पहले चर्चा में थी कि यह घर उन्हें एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने गिफ्ट किया था। उन दोनों का रिश्ता टूटने के बाद इस खबर को गलत बताया गया। अब दीपिका मुंबई के मुख्य इलाके में आकर रहना चाहती हैं।
 
सूत्र बताते हैं कि दीपिका की नजरें जुहू में बने ‘नागी विला’ पर हैं। इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अगर वे नागी विला का सौदा अपने पक्ष में करवा लेती हैं तो अमिताभ बच्चन की पड़ोसन बन जाएंगी।
मुंबई का बांद्रा स्थित ‘भल्ला हाउस’ भी हॉट प्रॉपर्टी के रूप में सामने आ रहा है। यहां 70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों की शूटिंग हुआ करती थी। दोनों ही बंगलों की कीमत 50 करोड़ से ज्यादा है, लेकिन खबर है कि दीपिका की जुहू की तरफ घर लेने में ज्यादा रुचि है। जुहू का यह इलाका ऐसा है, जहां अमिताभ बच्चन के चार बंगले हैं। साथ ही धर्मेंद्र, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, जितेंद्र, डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार भी कुछ गलियों के फासले पर रहते हैं। इस स्टार स्ट्रीट में दीपिका भी अपना आशियाना बसाना चाह रही हैं। माना जा रहा है कि ये सौदा जल्द ही तय हो जाएगा।
(तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने घर 'जलसा' से फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते हुए)

ऐश्वर्या भी घर में कुछ तोड़फोड़ करवा रही हैं। वे बेटी आराध्या के लिए प्ले हाउस बनवा रही हैं। शिल्पा शेट्टी भी अपने दो साल के बेटे विहान के लिए प्ले एरिया बनवा रही हैं। शिल्पा के जूहू स्थित घर ‘किनारा’ में वाटर प्रूफिंग और पेंटिंग का काम हो रहा है। पांच मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर में शिल्पा जिम बनवा रही हैं, जहां आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। गार्डन एरिया में बच्चों के खेलने के लिए पारंपरिक झूले, मैरी गो राउंड और विदेश से लाए गए आधुनिक प्ले सेटअप लगवा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: