बुधवार, फ़रवरी 26, 2014

पनडुब्बी सिंधुरत्न से निकला धुआं, पांच नाविक हुए बेहोश

मुंबई। मुंबई के निकट समुद्र तट के पास पनडुब्बी सिंधुरत्न से धुआं निकलने की रिपोर्ट है। इस हादसे में पांच नाविकों के बेहोश होने की खबर है। घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि सभी नौसैनिकों को इस पनडुब्बी से बाहर निकाल लिया गया है।
गौरतलब है कि यह पनडुब्बी तट से 50 किलोमीटर दूर थी। पनडुब्बी का ट्रायल चल रहा था, लेकिन इसमें कोई विस्फोटक नहीं था। यह पनडुब्बी रूस में बनी है जो करीब 40 साल पुरानी है। हाल ही में इसे अपग्रेड किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: